JanjgirChampa Fraud Arrest : पुलिस विभाग और शिक्षाकर्मी की नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख 35 हजार रुपये की ठगी, शिवरीनारायण क्षेत्र का है आरोपी, अकलतरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने पुलिस विभाग और शिक्षाकर्मी की नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख 35 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम प्रशांत डहरिया है, जो शिवरीनारायण के धरदेई गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, पोड़ीदलहा गांव के रामलाल आदिले ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मार्च 2017 में शिक्षाकर्मी भर्ती के लिए 2 लाख और उसके चचेरे भाई कोटमीसोनार गांव के अमृत को पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 35 हजार रुपये धरदेई गांव के प्रशांत डहरिया ने लिया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

इसके बाद नौकरी नहीं लगी और ना ही प्रशान्त डहरिया ने राशि वापस किया, जिसके बाद शिकायतकर्ता रामलाल आदिले ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी प्रशांत डहरिया को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!