JanjgirChampa Line Attach : SP ने बम्हनीडीह थाने की टीआई को लाइन अटैच किया, बेहतर पुलिसिंग नहीं होने और कई आरोप के चलते गिरी गाज

जांजगीर-चाम्पा. एसपी विजय अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए बम्हनीडीह थाने की टीआई सुनीता नाग बंजारे को लाइन अटैच किया है. बम्हनीडीह टीआई के ऊपर कई आरोप लगे थे, जिसमें दीपावली के वक्त 10 से 15 पटाखा व्यवसायियों से कार्रवाई नहीं करने के एवज में 5-5 हजार रुपये और जुआरियों को पकड़ने के बाद प्राप्त राशि को कम प्रस्तुत करने का मामला था.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

दोनों मामलों ने तूल पकड़ा था और चाम्पा एसडीपीओ ने जांच की थी. दोनों मामले अभी पेडिंग है. इसके बाद, बम्हनीडीह थाने की टीआई सुनीता नाग बंजारे की बेहतर पुलिसिंग नहीं होने के कारण एसपी विजय अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बम्हनीडीह थाना से हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया है और जीएस राजपूत, जो यातायात शाखा में पदस्थ थे, उन्हें बम्हनीडीह थाना की जिम्मेदारी दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : दिनदहाड़े लूट के मामले में SP ने गठित की टीम, ASP के नेतृत्व में बनी टीम, 2 DSP, 5 TI और 1 ASI टीम में शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!