JanjgirChampa Loot Arrest : लूट की वारदात का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, मोबाइल बरामद

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी पप्पू उर्फ कामेश्वर यादव और राजा यादव को सरस्वती शिशु मंदिर नैला के पास से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए मोबाइल को भी जब्त किया है. आरोपी पप्पू उर्फ कामेश्वर यादव और राजा यादव, न्यू चंदनिया पारा के रहने वाले हैं.



दरअसल, जांजगीर के रहने वाले सुमित मिश्रा ने 24 सितंबर को सिटी कोरवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पप्पू उर्फ कामेश्वर यादव और राजा यादव उसके मोबाइल को मांग रहे थे. सुमित ने मोबाइल देने से मना किया तो आरोपी तैस में आ गए और उससे गाली-गलौज कर मोबाइल एवं 5 हजार रुपये को लूटकर भाग गए.
रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 325, 392, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और तफ्तीश में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

घटना के बाद से आरोपी फरार थे और आज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नैला के सरस्वती शिशु मंदिर के पास आने वाले हैं. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी पप्पू उर्फ कामेश्वर यादव, राजा यादव को गिरफ्तार किया और दोनों को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!