JanjgirChampa News : शासकीय पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल में आनंद मेला का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बम्हनीडीह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बालेश्वर साहू, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह ब्लॉक के बिर्रा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और हायर सेकेण्डरी स्कूल में आनंद मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बम्हनीडीह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बालेश्वर साहू शामिल हुए.

 



सर्वप्रथम यहां बालेश्वर साहू ने फीता काटकर आनन्द मेला का शुभारंभ किया. इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक ताली बजाते हुए अतिथियों का स्वागत किया. तत्पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी, सरस्वती माता, भारत माता के तैलचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों को फूलमाला, श्रीफल, साल भेटकर अभिनंदन किया गया.

इसके बाद अतिथियों ने आनंद मेला में बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल में भ्रमण करते हुए बच्चों द्वारा बनाए गए भोज्य सामग्री को ग्रहण किया. इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह नजर आया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

आनंद मेला में बच्चों के द्वारा खट्टे-मीठे, नमकीन समेत विभिन्न तरह के व्यंजन बनाया गया था. साथ ही, स्टॉल लगाकर स्वयं गरमा-गरम व्यंजन बनाकर बिक्री कर रहे थे. यहां स्टॉल में व्यंजन खरीदने के लिए टोकन काउंटर लगा हुआ था, जहां से पैसे देकर टोकन कटवाकर व्यंजन की खरीदी की जा रही थी. आनन्द मेला में गांव के आलावा आस-पास से गांव भी ग्रामीण आनंद मेला का आनंद उठाने पहुंचे हुए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

इस दौरान गीता प्रसाद तिवारी, मनोज तिवारी, जितेंद्र तिवारी, मणीलाल कश्यप, एकादशिया साहू, शत्रुहन निषाद, दीपक पाल, एमआर कुंभकार, एमएल साहू, लक्ष्मी देवांगन, सनद वर्मा, एफआर पटेल, अरूण कुमार कश्यप (शैक्षिक समन्वयक), मुरारीलाल थवाईत, केएल कश्यप, संतोष यादव, मनीषा बेबी चौहान, जायसवाल मैडम, श्रवण थवाईत, इंसाउल्ला खां, नोहर साहू, एकांश पटेल, मुकेश साहू, संजय पटेल प्रवीण तिवारी सहित थाना स्टाप व समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सहित ग्रामवासी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!