JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी जम्मू के डवलाहार से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी अरुण कश्यप को जम्मू के डवलाहार से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी अरुण कश्यप, जांजगीर के कन्हाईबंद गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, नाबालिग लड़की के परिजन ने नैला उपथाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की को कन्हाईबंद गांव के रहने वाले अरुण कश्यप भगाकर कहीं ले गया है.

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अरुण कश्यप, नाबालिग लड़की को भगाकर जम्मू ले गया है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जम्मू के डवलाहार से नाबालिग लड़की को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

इसके बाद नाबालिग ने बताया कि आरोपी अरुण कश्यप उसे शादी का झांसा देकर भागकर ले आया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था. नाबालिग के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी अरुण कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 भी जोड़ दिया है. पुलिस ने आरोपी अरुण कश्यप को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!