JanjgirChampa Thief : चोरी के लोहे की पाइप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने चोरी के लोहे की पाइप के साथ 2 आरोपी लक्ष्मीप्रसाद कुर्रे और मुकेश कुर्रे को बुड़गहन चौक से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने चोरी के लोहे की पाइप को बरामद किया है और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरदी विशाल गांव के रहने वाले लक्ष्मीप्रसाद कुर्रे, मुकेश कुर्रे लोहे का पाइप रखा हुआ है, जो चोरी का है और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टण्डन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, अंबेडकर जयंती के दिन अवकाश के बाद भी ट्रेनिंग, अवकाश देने की मांग, ये लिखा पत्र में, जानिए...

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और बुडगहन चौक से दोनों आरोपी लक्ष्मीप्रसाद कुर्रे, मुकेश कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के लोहे की पाइप को बरामद किया है और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Baharadih News : मानस मण्डली दादरखुर्द को मिला प्रथम पुरुस्कार, बहेराडीह में हुई मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित, हवन, सहस्त्रधारा के साथ हुई नवधा रामायण का हुआ समापन

error: Content is protected !!