JanjgirChampa Thief : बीएड के छात्र की बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र से कॉलेज के बाहर खड़ी बीएड छात्र की बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. रिपोर्ट पर पुलिस ने पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है और पतासाजी कर रही है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पचरी गांव के रहने वाले बीएड के छात्र राजकमल खूंटे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG 11 BD 5443 को कॉलेज के बाहर खड़ी करके पढ़ाई करने क्लास रूम में चला गया था.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. आसपास खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला. किसी अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक को चोरी कर ली गई.

रिपोर्ट पर मामले में पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

error: Content is protected !!