JanjgirChampa FIR : दहेज की मांग कर मारपीट करने वाले सास, पति एवं देवर के खिलाफ केस दर्ज, तफ़्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के डोंगाघाट में महिला से दहेज की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले आरोपी सास, पति एवं देवर के खिलाफ शिवरीनारायण पुलिस ने धारा 498 ( A ), 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरखों की रहने वाली पीड़िता प्रिया यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी शादी शिवरीनारायण के डोंगाघाट में रहने वाले अजय यादव से 03 मई 2021 को हुई थी. शादी के 1 माह बाद से ही उसका पति अजय मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दहेज में 1 लाख रुपये नगद एवं 10 तोला सोना-चांदी नहीं लाये कहकर दहेज की मांग करता था. उसकी सास नोनी बाई यादव, देवर जय यादव गाली-गलौज कर मारपीट करते थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

इससे पहले भी शिवरीनारायण थाना में 31 जनवरी 2022 को दर्ज कराई थी, जिसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में आपसी समझौते के बाद कुछ दिनों तक घर में रखें, फिर दहेज की मांग कर मारपीट कर घर से भगा दिए.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी पति अजय यादव, सास नोनीबाई यादव, देवर जय यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!