Malaika Arora: कैमरे के सामने आखिर क्यों छलक पड़े मलाइका अरोड़ा के आंसू? अपने फैसले को बताया. पढ़िए आगे..

Malaika Arora Gets Emotional: मलाइका को चाहने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है. एक्ट्रेस कई लोगों के दिलों पर राज करती हैं. ऐसे में मलाइका अरोड़ा के नए शो के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी शो (Moving In With Malaika) के प्रोमो में मलाइका अरोड़ा को फराह खान के सामने भावुक होते हुए देखा जा सकता है.

 



 

 

 

 

मूविंग इन विद मलाइका शो

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनका शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ है. इस शो के प्रोमो में मलाइका को रोते हुए देखा जा सकता है. इस शो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज किया जाएगा. इस शो में मलाइका अपनी लाइफ के कई किस्सों के बारे में खुलकर बात करती दिखाई देंगी.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

 

 

 

 

देखिए..

https://www.instagram.com/reel/CltB8vMKFib/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

 

अपने फैसलों को बताया सही

दरअसल मलाइका अरोड़ा फराह खान (Farah Khan) से बात करते हुए कहती हैं कि उनके लिए गए सारे फैसले सही थे. यही कहते हुए एक्ट्रेस इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं. फराह उन्हें चुप कराने की कोशिश करते हुए कहती हैं कि वो रोते हुए भी खूबसूरत लगती हैं. ‘मूविंग इन विद मलाइका’ शो में फराह खान पहली गेस्ट होने वाली हैं. कई लोग इस प्रोमो (Promo) को देखकर हैरान रह गए. इस शो में जाहिर तौर पर मलाइका अपनी लाइफ के कई ऐसे किस्सों के बारे में खुलासा करने वाली हैं जिनके बारे में चुनिंदा लोग ही जानते होंगे.

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

 

 

 

 

करीना कपूर ने दिया मैसेज

इस शो में मलाइका की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर भी आएंगी. करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) मलाइका अरोड़ा को आगे बढ़ने की राय देती हैं. शो के नए प्रोमो में मलाइका अरोड़ा कहती हैं कि उन्होंने मूव ऑन कर लिया है, उनके एक्स ने मूव ऑन (Moved On) कर लिया है, आप कब मूव ऑन करेंगे?

इसे भी पढ़े -  Raigarh Arrest : केलो विहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार...

Related posts:

error: Content is protected !!