JanjgirChampa Attack : शराब बेचने वाले को मना करना पड़ा महंगा, शराब तस्कर से समेत दो लोगों ने किया टंगिया और डंडा से हमला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कनस्दा गांव में शराब बेचने वाले को गांव में शराब बेचने मना करना महंगा पड़ गया. धारदार टंगिया और डंडे से हमला करने वाले शराब तस्कर समेत दो युवकों के खिलाफ शिवरीनारायण पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 307, 323, 506 (B), 34 के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कनस्दा गांव के अरविंद कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कि 23 नवंबर 2022 को उसके पति श्याम लाल कश्यप, भाई राजेश्वर कश्यप ने गांव में शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी छेदी कश्यप, जयकरण कश्यप को मना किया गया. जब उसका भाई राजेश्वर तिलहीन तालाब से बाइक में घर वापस आ रहा था.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

उसी समय कनस्दा गांव के मेन रोड के पास आरोपी छेदी कश्यप और जयकरण कश्यप ने स्कूटी से कटमार उसके भाई राजेश्वर को गिरा दिया. गिरने के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हत्या करने की नीयत से टंगिया और डंडे से हमला किया, जिससे राजेश्वर कश्यप को गंभीर चोटें आई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी छेदी कश्यप, जयकरण कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!