Sakti Accident : दशहरा मैदान के पास अज्ञात बाइक सवार ने मारी युवक को ठोकर, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के दशहरा मैदान के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने युवक को ठोकर दी. मामले में जैजैपुर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरेठीकला के श्रीकृष्णो सानू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बहन के घर तुषार गांव जा रहा था, तभी जैजैपुर के दशहरा मैदान के पास पहुंचा था कि बाराद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG 11 AN 6311 ने लापरवाही पूर्वक लाकर ठोकर मार दी, जिससे श्रीकृष्णो सानू को चोट लगी, जिसे इलाज के लिए जैजैपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफरकर बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

मामले में जैजैपुर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है.

error: Content is protected !!