Sakti Accident : ट्रेलर ने कार को मारी ठोकर, कार सवार दो लोगों को आई चोट, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त, FIR दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के सकरेली रेलवे फाटक के पास ट्रेलर ने कार को ठोकर मारी दी है. ट्रेलर की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो गई है, साथ ही, चालक और उसके मालिक को चोट आई है. बाराद्वार पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, अंकुर पालीवाल अपने ड्राइवर के साथ अपने घर से रायपुर जा रहा था और सकरेली रेलवे फाटक के पास पहुंचा था, तभी तेजरफ्तार ट्रेलर चालक ट्रेलर से आया और कार को पीछे से ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Champa Accident : ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों को आई चोट, चांपा थाना के पास का मामला...

ट्रेलर की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो गई है. साथ ही, कार चालक और कार मालिक को चोट आई है. फिलहाल, पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!