Sakti Arrest : घर अंदर घुसकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला, डेढ़ साल से फरार आरोपी युवक जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र की महिला के घर अंदर घुसकर दुष्कर्म कर मोबाइल में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी युवक कन्हैया लाल बरेठ को जैजैपुर पुलिस ने जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 506 (B), आईटी एक्ट 67 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह खाना खाकर कमरे में सो रही थी, तभी रात में कन्हैया बरेठ घर अंदर घुसकर दुष्कर्म कर, मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी युवक कन्हैया की बात नहीं मानने पर पीड़िता के पति को अश्लील वीडियो भेज दिया, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

मामले में जैजैपुर पुलिस ने डेढ़ साल से फरार आरोपी युवक बर्रा भांठापारा निवासी कन्हैया बरेठ को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार से कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Related posts:

error: Content is protected !!