Sakti Fire Big News : चंद्रपुर में बाइक में लगी आग, स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई गई आग, चंद्रहासिनी मंदिर के पास हुई घटना, हो सकती थी बड़ी घटना, चंद कदमों में लगी थी दुकानें…

सक्ती. चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी मंदिर के पास बाइक में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाई गई. मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रहासिनी मंदिर के पास अचानक बाइक में आग लग गई. बाइक में आग लगते ही आसपास में अफरा-तफरी मच गई. आसपास में दुकानें लगी हुई थी, ऐसे में वक्त पर आग पर काबू पाने से बड़ी घटना टल गई. फिलहाल, बाइक में आग लगने का कारण अज्ञात है.



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम 28 मार्च को...

error: Content is protected !!