JanjgirChampa : ट्रांसफार्मर के रिपेयरिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 4 घण्टे बाद 4 दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के लटिया रोड में ट्रांसफार्मर के रिपेयरिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. ट्रांसफार्मर में ऑयल होने से आग भयावह हो गई थी और आग की लपटें काफी ऊपर तक जा रही थी. सूचना के बाद दमकल की 4 गाड़ियों ने 4 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आसपास रिहाइशी क्षेत्र होने से लोगों में हड़कम्प रहा. आगजनी का कारण अज्ञात है. मौके पर अकलतरा पुलिस भी मौजूद रही.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

दरअसल, एक प्राइवेट कम्पनी द्वारा ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग का कार्य किया जाता है. यहां बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर रखा गया था. रात में अचानक भीषण आग लग गई और ऑयल होने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना के बाद दमकल की 4 गाड़ियों ने 4 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आगजनी से बड़ा नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!