Sakti Murder Arrest : पत्नी का गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के छिर्राडीह से पत्नी का गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या कर रूप देने वाला आरोपी पति गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छिर्राडीह के जगेश्वर कर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी बहु पुष्पा कर्ष, परसा पेड़ में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

उसके पति दिलहरण कर्ष से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी पति ने बताया कि आए दिन उसकी पत्नी पुष्पा कर्ष आए दिन उसे परेशान करती थी, जिस पर गुस्से में आकर नायलॉन रस्सी से गला दबाकर हत्या कर उसकी लाश को परसा पेड़ में लटका दिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

मामले में जैजैपुर पुलिस ने आरोपी पति दिलहरण कर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!