Sakti Rape Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सक्ती. सक्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी अनिल सारथी को उत्तरप्रदेश के मेजा रोड प्रयागराज से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है. आरोपी युवक टेमर गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की के भाई ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था और तफ्तीश में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

तफ्तीश के दौरान आरोपी के उत्तरप्रदेश में होने की बात सामने आई. सूचना पर पुलिस टीम उत्तरप्रदेश पहुंची और मेजारोड प्रयागराज से आरोपी अनिल सारथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!