रेखा की गोद में बैठा यह लड़का है बॉलीवुड का चॉकलेटी और रोमांटिक हीरो, शाहरुख से ज्यादा इन पर जान देती थीं लड़कियां, पहचाना क्या?

नई दिल्ली : जुगल हंसराज एक समय में बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हुआ करते थे. जुगल हंसराज के क्यूट लुक्स पर दुनियाभर की लड़कियां फिदा थीं. जी हां, वही जुगल हंसराज, जो अपनी नीली-नीली आंखों से लड़कियों का दिल चुरा लिया करते थे. जुगल हंसराज ने वैसे तो ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया, लेकिन लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब जरूर हुए. जुगल हंसराज के बचपन की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वे बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की गोद में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इसमें जुगल हंसराज काफी छोटे और मासूम लग रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

बचपन से ही जुगल हंसराज ने अभिनय करना शुरू कर दिया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी कई फिल्में की हैं. हालांकि ये बात और है कि अब जुगल फिल्मी दुनिया से पूरी तरह से दूर हो गए हैं. जुगल ने शादी कर ली है और उनकी पत्नी का नाम जैस्मिन है. जुगल का एक बेटा भी है. वे अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं. जुगल ने 2014 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मिन से शादी कर लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया था. भले ही जुगल फिल्मों में एक्टिव न हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें खूब सक्रिय देखा जाता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

ऐसा भी एक समय था जब जुगल हंसराज रोमांस के किंग माने जाते थे. उन पर शाहरुख खान से भी ज्यादा लड़कियां मरती थीं. बता दें, अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करने वाले जुगल मासूम और कर्मा जैसी फिल्मों में देखे जा चुके हैं. बतौर हीरो उन्हें पापा कहते हैं, मोहब्बतें, सलाम नमस्ते और आजा नचले जैसी नामचीन फिल्मों में देखा गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!