पावरफुल व्यक्ति को कैसा होना चाहिए? IPS ने शेयर किया जज साहब का ये वीडियो…जरूर देखिए

सोशल मीडिया पर कोर्ट रूम का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें एक जज साहब ने पावर के इस्तेमाल को लेकर इतनी खूबसूरत बात कही कि जनता उनकी फैन हो गई! असल में, यह वीडियो 9 दिसंबर को एक IPS अधिकारी ने साझा किया और लिखा- अब वो पहले वाली बात नहीं है। हालांकि, जब पूर्व आईपीएस ने इस क्लिप को रीट्वीट किया तो उनकी पोस्ट का कैप्शन पढ़कर लोग खुद को वीडियो देखने से रोक नहीं पाए।

 



बता दें, उन्होंने कैप्शन में लिखा- जिसके पास जितनी अधिक पावर है उसे उतना ही अधिक विनम्र होने की आवश्यकता है। क्या आप इस बात से सहमत हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

जल्दबाजी में पावर का इस्तेमाल ठीक नहीं

इस 1.20 मिनट के क्लिप में आप देख सकते हैं कि जज साहब बोल रहे हैं कि यह भूलिए नहीं, 60 साल के बाद जब ये वर्दी उतर जाएगी और आपके साथ आप ही जैसी वर्दी वाले लोग इस तरह का गुनाह करेंगे, तब आपको पता चलेगा कि आपने क्या दिया है सिस्टम को।

पावर का इस्तेमाल ऐसे नहीं करना चाहिए… फिर वो आगे कहते हैं- जिसके पास जितना अधिक पावर होता है ना, उसको उतना ही स्थिर होने की जरूरत है। बहुत जल्दबाजी में पावर का इस्तेमाल ठीक नहीं होता…। पूरा वीडियो देखिए और जानिए कि अब वो पहले वाली बात नहीं रही।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

बस इंसान की सोच नहीं बदल रही…

यह वीडियो देखने के बाद तमाम यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपने मन की बात लिख रहे हैं। कुछ ने लिखा- सबकुछ बदल रहा है बस इंसान की सोच नहीं बदल रही। एक ने कहा- विनम्रता व्यक्ति का श्रृंगार होता है,पद की गरिमा को हल्कापन प्रवाहित करता है।

दूसरे ने लिखा- अथारिटी आने पर इथिक्स विलुप्त हो जाता है आदरणीय सर जी। वहीं कई यूजर्स बोल रहे हैं कि शक्तिशाली लोगों को सही में यह देखना चाहिए। बता दें, इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक क्लिप को 8 हजार से अधिक व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!