घिवरा गांव में आराध्य डांस क्लब द्वारा डांस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि हुए शामिल

जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा गांव के दशहरा मैदान में नववर्ष के शुभ अवसर पर 11 जनवरी को आराध्य डांस क्लब द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया.



कार्यक्रम शुभारंभ अतिथियों ने सरस्वती माता, छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर श्रीफल तोड़कर किया.इसके पश्चात अतिथियों को साल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तत्पश्चात प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दिया यहां 22 टीम प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

डांस प्रतियोगिता में प्रतिभा डांस ग्रुप दुर्ग -भिलाई ने अपनी शानदार अभिनय वेशभूषा व नृत्य कौशल से प्रथम विजेता होने का गौरव हासिल कर 10000 रू व ट्राफी पर कब्जा जमाया। द्वितीय विजेता हल्दी के चिन्हा पिथौरा 8001रू व ट्राफी तृतीय विजेता भोला डांस ग्रुप रायगढ़ 6001रू व ट्राफी चतुर्थ विजेता मयूरी डांस ग्रुप सारंगढ़ 4001रू व ट्राफी पंचम विजेता मोहनी डांस ग्रुप कलमा बैराज 2001रू व ट्राफी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

वही एकल व युगल के प्रथम विजेता कौशल लक्ष्मी युगल डांस ग्रुप महासमुंद 5001रू व शिल्ड द्वितीय विजेता माँ बेटा डांस ग्रुप पुसौर4001रू व शिल्ड तृतीय विजेता दीपारानी मड़वारानी 3001रू व शिल्ड चतुर्थ विजेता राधारानी एकल जसपुर 2001रू व शिल्ड एवं पंचम विजेता साधना सरगम डांस ग्रुप शिवरीनारायण 1001रू व शिल्ड प्रदान किया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व वि.स. के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चंद्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू उपस्थित थे।

अध्यक्षता सरपंच श्रीमती दुलौरिन बाई भारद्वाज एव विशिष्ट अतिथि के रूप में जैजैपुर जनपद के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण चंद्रा, जिला पंचायत की सदस्य इंद्रा राजेश लहरे, कांग्रेस नेता राजेश लहरे हसौद युकां. अध्यक्ष कुशल कश्यप, अभिषेक स्वर्णकार, हसौद संयुक्त जिला महामंत्री मधुसुदन साहू, कुशत चंद्रा उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अनिल चंद्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभा निखरती है और नृत्य कौशल कला का ज्ञान मिलता हैं। आयोजन के लिए समिति की प्रशंसा किया.

वही बालेश्वर साहू ने कहा कि मंच के माध्यम से कलाकारों में अपनी कला प्रदर्शन करने की ललक होती हैं और अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए ऐसे मंच की जरूरत होती हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन टीकम तिवारी, रमेश शुक्ला, भूपेंद्र कश्यप ने सयुंक्त रूप से किया.

इस अवसर पर अरूण कश्यप, कीर्तन कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, कृष्णा कश्यप, मनोज गुप्ता, रमेश, रवि, राकेश, राजीव लोचन साहू, प्रकाश, सुरेश, विनय, राजेश्वर कश्यप, राहुल, जयप्रकाश, होमकुमार, सुरेश, सूरज, श्रवण, अंशु, प्रशांत सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 अप्रेल से, अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा प्रयास...

error: Content is protected !!