खेल के मैदान के बाद अब फिल्मों में भी धोनी दिखाएंगे अपना जलवा, मूवी का मोशन पोस्टर हुआ जारी, ये मशहूर स्टार कास्ट होंगे फिल्म का हिस्सा

मुंबई. भारतीय क्रिकेट जगत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खेल के मैदान के बाद अब फिल्मों में भी अपना जादू चलने जा रहे है। बता दें कि धोनी बतौर प्रोडूसर अपनी पहली फिल्म को जल्द ही रिलीज़ करने जा रहे है। हाल ही में धोनी ने आपकी अपकमिंग फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। जिसका नाम है Let’s Get Married . बता दें कि धोनी अपनी पहली फिल्म तमिल भाषा में बनाने जा रही है। इस फिल्म को लेकर माही काफी खुश है।



तीन शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर चुके है धोनी

बता दें कि साल 2019 में महेंद्र सिंह ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल था। जिसका नाम धोनी एंटरमेंट हाउस रखा गया था। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेटर ने ट्वीट कर दी थी। अभी तक इस प्रोडक्शन हाउस में तीन शॉर्ट फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें रोर ऑफ द लॉइन, बिलेज टु ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसी फिल्में शामिल हैं। तो वही अब जल्द ही माही की एक और फिल्म रिलीज़ होने जा रही है।

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

धोनी एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म का टाइटल लुक मोशन पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘हम धोनी एंटरटेनमेंट के पहले प्रोडक्शन टाइटल को शेयर करते हुए बेहद एक्साइटेड हैं’. फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट के साथ फिल्म की स्टाकास्ट का भी खुलासा किया गया है। इस मूवी में हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू जैसे सितारे नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े -  Skoda Kushaq Vs Hyundai Creta: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन-सी एसयूवी है बेहतर?

कम बजट में बन रही धोनी पहली फिल्म

महेंद्र सिंह धोनी की ‘एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड’ में इवाना फीमेल लीड में नजर आएंगी। उन्हें लव टुडे फिल्म से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. महेंद्र सिंह धोनी की पहली फिल्म बहुत कम बजट में बन रही है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। बताया जा रहा है कि वह साल 2023 के आईपीएल से सन्यास ले सकते हैं ।

error: Content is protected !!