अक्षय कुमार की ठुकराई फिल्मों से चमकी दूसरे सितारों की किस्मत, जानें कौन सी है वो अवॉर्ड विनिंग ब्लॉकबस्टर फिल्में

नई दिल्ली : कई बार हमारे हाथ से अच्छे मौके चूक जाते हैं, जिसे लेकर हम बाद में अफसोस मनाते हैं. आपने कभी सोचा है कि आपके फेवरेट स्टार्स भी ऐसा करते हैं क्या? जी हां, क्योंकि कई बार उनके लिए हुए फैसले भी गलत साबित होते हैं. अब जैसे अक्षय कुमार को ही ले लीजिए. यूं तो अक्षय कुमार बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं.

 



उन्होंने कई फिल्में कीं, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी हैं, लेकिन अक्षय ने कुछ ऐसी फिल्मों को ठुकराया जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं.

साल 1993 में रिलीज हुई यह फिल्म शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के डायरेक्टर अब्बास मस्तान थे. हालांकि, इस फिल्म के लिए अक्षय उनकी पहली पसंद नहीं थे, सबसे पहले उन्होंने सलमान खान को फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन सलमान ने इसे रिजेक्ट कर दिया. इसके बाद यह ऑफर अक्षय कुमार को दिया, लेकिन उन्होंने भी इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. आखिरकार शाहरुख खान ही बाजीगर बने. इस फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी और फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

आपको याद है डायरेक्टर अब्बास मस्तान की फिल्म ‘रेस’, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी. दरअसल, इस फिल्म के लिए भी अक्षय कुमार ही डायरेक्टर की पहली पसंद थे, लेकिन खिलाड़ी कुमार ने इस फिल्म को ठुकरा दिया, जो आगे जाकर सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की झोली में गिरी. उस समय यह फिल्म सुपरहिट रही और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. इसमें कैटरीना कैफ और बिपाशा बसु लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड की भी कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है. दरअसल, अक्षय कुमार को हॉलीवुड में ‘द रॉक’ फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. इस फिल्म में अक्षय कुमार को अपना किरदार दमदार नहीं लगा था. उनके फिल्म को रिजेक्ट करने की यही वजह थी.

मिल्खा सिंह की लाइफ पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ साल 2013 में रिलीज हुई थी. इसमें फरहान से पहले अक्षय कुमार को ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने फिल्म साइन करने से मना कर दिया. इसके बाद फरहान अख्तर को मिल्खा सिंह के किरदार के लिए चुना गया. यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और कई अवॉर्ड्स जीते. इस फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड और फरहान अख्तर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!