Champa Arrest : तलवार लहराकर भयभीत करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने तलवार लहराकर भयभीत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ललित राठौर, एक लोहे की तलवार लो हाथ में लेकर लोगों को डरा-धमकाकर भयभीत कर रहा है. इसकी सूचना पर चांपा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी ललित राठौर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से तलवार को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Suicide : 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जनपद सदस्य नानी के घर में छुट्टी मनाने आई थी छात्रा...

पुलिस ने आरोपी सिवनी गांव निवासी ललित राठौर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत जुर्म दर्ज किया था और गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!