JanjgirChampa DeadBody : लीलागर नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी बलौदा पुलिस

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के लीलागर नदी में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि बसहा गांव के नदी में लाश देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट से व्यक्ति की मौत के कारण का पता चलेगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

फिलहाल, मृतक शख्स की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस, शख्स की पहचान करने लगातार प्रयास कर रही है. मामले में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि धवला कोना एनीकट की ओर से लाश बहकर आई होगी. मृतक शख्स की उम्र 32 साल के आसपास बताई जा रही और उसने ब्राउन कलर की शर्ट, घड़ी, रबर ब्रेसलेट, सैंडल पहना हुआ है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!