छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने दादा,तो रमन सिंह ने कही ऐसी बात, जमकर हो रहा वायरल…पढ़िए

रायपुर. सीएम भूपेश बघेल के घर खुशियां आई है। सीएम बघेल की बहु ने बेटे को जन्म दिया है। सीएम बघेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोते के साथ तस्वीरें शेयर की है। सीएम के बेटे चैतन्य बघेल और बहू ख्याति को बेटा हुआ है। सीएम बघेल की बहु ख्याति ने भिलाई के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने बताया की मां और बेटा दोनों स्वस्थ है।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद...

सीएम बघेल को कल से लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी ट्वीट कर भूपेश बघेल को दादा बनने की बधाई दी। रमन सिंह ने अपने ट्टीट में कहा ‘घर में नए सदस्य के आगमन पर बहुत शुभकामनाएं, पोते को ढ़ेर सारे स्नेह के साथ अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं’ पूर्व मुख्यमंत्री का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!