JanjgirChampa Action : जिले में खाद्य विभाग का फिर छापा, पहरिया में 4 और चाम्पा में 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एक दिन पहले जांजगीर में 2 और चाम्पा में 4 घरेलू गैस सिलेंडर किया गया था जब्त…

जांजगीर-चाम्पा. जिले के होटलों में खाद्य विभाग का फिर छापा पड़ा और 6 घरेलू गैस सिलेंडर को जब्त किया गया. पहरिया गांव के विजय स्वीट्स से 4 घरेलू गैस सिलेंडर और चाम्पा के मां भोजनालय से 2 घरेलू सिलेंडर जब्त किया गया है, वहीं गैस चूल्हा और रेगुलेटर, पाइप भी जब्त किया गया है. मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है. एक दिन पहले भी चाम्पा में 4 और जांजगीर के होटल से 2 घरेलू सिलेंडर जब्त किया गया था.

 



दअरसल, गैस सिलेंडर के क्राइसिस की चर्चा के बाद खाद्य अमला अलर्ट हो गया है और ऐसे स्थिति उतपन्न ना हों, इस दिशा में पहल की जा रही है. जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू का कहना है, मामले में आगे भी जांच और कार्रवाई की जाएगी.

error: Content is protected !!