Janjgir Accident : साढ़े 5 साल की बच्ची को कार ने मारी ठोकर, बच्ची के सिर में आई चोट, नवागढ़ क्षेत्र के डॉक्टर की बताई जा रही घटनाकारित कार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पेंड्री गांव में साढ़े 5 साल की बच्ची रितिका कश्यप को तेज रफ्तार कार के चालक ने ठोकर मार दी. कार की टक्कर से बच्ची के सिर में चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उक्त घटनाकारित कार, नवागढ़ क्षेत्र के डॉक्टर की बताई जा रही है.



मिली जानकारी के अनुसार, साढ़े 5 साल की बच्ची रितिका कश्यप रोड क्रॉस कर रही थी, तभी तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए बच्ची को ठोकर मार दी. कार की टक्कर से बच्ची के सिर में चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि घटनाकारित कार, नवागढ़ क्षेत्र के डॉक्टर की है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

error: Content is protected !!