JanjgirChampa Accident Death : ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आया मासूम, मौके पर ही हुई मौत, बहन को भी आई चोट, जिला अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के खोखरा में ट्रैक्टर से गिरकर 7 साल का मासूम पहिए के नीचे आ गया और घटना में 7 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है. ट्रैक्टर में सवार 13 साल की बहन को भी मामूली चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक बच्चे का नाम जयकुमार बरेठ है.

 



मिली जानकारी के अनुसार,
खोखरा के आदर्श नगर भाठापारा के रहने वाले जितेंद्र बरेठ, दर्रीपारा के रोजगार गारंटी में काम करने गया हुआ था. उसका 7 वर्षीय बेटा जयकुमार बरेठ और 13 वर्षीय बेटी निधि बरेठ स्कूल नहीं जाने की बात को अपने माता-पिता को बताने पैदल जा रहे थे.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

रास्ते में ट्रैक्टर से लिफ्ट ले लिया, तभी ट्रैक्टर का पहिया गढ्ढे में पड़ गया और मासूम जयकुमार बरेठ, ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आ गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी बहन निधि बरेठ को मामूली चोट आई है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद परिजन सदमे में है. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!