Janjgir Arrest : नो एंट्री में प्रवेश करने के नाम पर 2 आरोपी ने की थी रुपए की उगाही, पुलिस ने दोनों आरोपी को जांजगीर से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नो एंट्री में प्रवेश करने के नाम पर वाहन चालक से रुपए की उगाही करने वाले 2 आरोपी अमन राठौर और रमेश यादव को जांजगीर से गिरफ्तार किया हैं. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, रायगढ़ जिले के रहने वाले वाहन चालक सूर्यप्रताप सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आज 06 जनवरी को भोर में 03 से 04 बजे के आसपास जांजगीर शहर में वाहन रुकवाकर 2 व्यक्ति अमन राठौर और रमेश यादव वाहन चालक सूर्य प्रताप सिंह से रुपए की उगाही कर रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 385, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी अमन राठौर, रमेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी अमन राठौर, जांजगीर के रमननगर और रमेश यादव, खड़पडी पारा का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

Related posts:

error: Content is protected !!