Janjgir Arrest : 50 लीटर महुआ शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहर्सी गांव से शराब की अवैध बिक्री करने वाले व्यक्ति के पास से 50 लीटर महुआ शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 34 (2), 59 (क) के तहत केस दर्ज किया है. शिवरीनारायण पुलिस लगातार अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना हताशा की निशानी : सत्यलता मिरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि लोहर्सी के रहने वाले रामनाथ, अपने घर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिए छुपाकर रखा हुआ है. इस पर आबकारी विभाग की टीम और शिवरीनारायण पुलिस ने घेराबन्दी कर रामनाथ के घर से 50 लीटर महुआ शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी व्यक्ति रामनाथ को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!