जांजगीर बड़ी लापरवाही : जिला अस्पताल में मरीज की ट्रीटमेंट फाइल गुम, मरीज का नहीं हो पा रहा है इलाज, कर्मचारियों की लापरवाही से मरीज और उसके परिजन परेशान, सिविल सर्जन ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां इलाज के लिए पहुंची मरीज के ट्रीटमेंट की फाइल गुम गई है. फाइल गूमने से मरीज और उसके परिजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ट्रीटमेंट फाइल के अभाव में उसका इलाज रुक गया है और जिला अस्पताल के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं.

 



जांजगीर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लोहर्सी गांव से पहुंची कृष्णा बाई दिवाकर का कहना है कि 30 दिसंबर को तबियत खराब होने पर उसे भर्ती कराया गया है और इलाज किया जा रहा था. 1 जनवरी को छुट्टी हो जाने के कारण डॉक्टर चेकअप के लिए नहीं पहुंचे. आज 2 जनवरी को सुबह डॉक्टर चेकअप के लिए पहुंचे तो इलाज की फाइल नहीं मिली. इसके बाद फाइल को कर्मचारियों ने ढूंढा, लेकिन फाइल नहीं मिली, जिसके बाद मरीज का इलाज अब तक नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

जिला अस्पताल की नर्स का कहना है कि फाइल नहीं मिल रही है तो अब नए सिरे से फाइल बनवानी होगी. मामले में मरीज कृष्णा देवी दिवाकर के पति श्यामलाल दिवाकर ने बताया कि दो दिन इलाज के बाद खून की जांच कराने को कहना गया था. खून की जांच के बाद नर्स को फाइल दे दी गई थी. इसके बाद फाइल गुम हो जाने की बात सामने आई है और फाइल नहीं मिलने से इलाज नहीं हो पा रहा है, मरीज और उसके परिजन परेशान हैं, लेकिन जिला अस्पताल के कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

दूसरी ओर सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत का कहना है कि फाइल गुम होने की बात संज्ञान में आई है. फाइल के बारे में पता किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!