Janjgir News : अफसरों की लापरवाही, खाली कुर्सी को हवा दे रहे AC और पंखे

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यानी सीएमएचओ ऑफिस में अफसरों की लापरवाही सामने आई है. सीएमएचओ और डीपीएम के चैंबर में नहीं होने के बाद भी एसी, पंखे चल रहे हैं. इससे विभाग को बिजली बिल का भार भी पड़ रहा है.

 



दफ्तर में अधिकारी मौजूद नहीं है तो एसी और पंखे बन्द नहीं किए जा रहे हैं, वहीं खाली कुर्सी को एसी, पंखे घण्टों हवा दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि सीएमएचओ दफ्तर में अफसरों की गैर मौजूदगी में भी एसी, पंखे चलते रहते हैं, जिससे किसी अफसर को कोई सरोकार नहीं रहता. एक तरफ सरकार बिजली बचाने की अपील कर रही है, लेकिन जिले के अधिकारी, लापरवाही बरत रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इस मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह ने अजीब जवाब दिया कि हड़ताल की वजह से ऐसा हो गया होगा. उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हुआ, पता करवा लेते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!