Janjgir DeadBody : युवक की खेत में जली हुई लाश मिली, हत्या की आशंका, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सिम्स बिलासपुर

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के बिरकोनी गांव में युवक की खेत में जली हुई लाश मिली है. जिस हालात में युवक की जली हुई लाश मिली है, उसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक युवक की पहचान प्रदीप चौबे के रूप में हुई है. पुलिस ने जली हुई लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स बिलासपुर भेजा है.



दरअसल, बिरकोनी गांव की सड़क किनारे के खेत में ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखी, जिसके बाद नैला उपथाना की पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक युवक की पहचान प्रदीप चौबे के रूप में हुई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल भेजा गया. यहां से जली हुई लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : 90 पाव देशी प्लेन शराब का परिवहन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने की कार्रवाई, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त

नैला उपथाना की टीआई रीना कुजूर ने बताया कि 2-3 दिन में पीएम रिपोर्ट आ जाएगी. इसके बाद खुलासा होगा कि युवक की मौत कैसे हुई है ?

error: Content is protected !!