Janjgir Judgement : दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जांजगीर के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

जांजगीर-चाम्पा. शादी का साझा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अमित साहू को जांजगीर के फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी ने 10 वर्ष सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है. 2019 में युवती से आरोपी की दोस्ती फेसबुक में हुई थी और उसने खुद को पुलिस में होने की बात कही थी.

 



लोक अभियोजक बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के पनगांव के रहने वाले अमित साहू की युवती से मार्च 2019 में फेसबुक में दोस्ती हुई थी और इसके बाद दोनों में बात शुरू हुई. फिर आरोपी अमित साहू ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब युवती ने शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा और धमकाने लगा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

इसके बाद युवती ने अगस्त 2021 में पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी अमित साहू को 10 साल सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!