Janjgir DeadBody : युवक की खेत में जली हुई लाश मिलने का मामला, अब तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई, घटना के हालात को देखते हुए हत्या की जताई गई है आशंका, PM रिपोर्ट से होगा खुलासा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला उपथाना क्षेत्र के बिरकोनी गांव में 23 जनवरी को युवक की खेत में जली हुई लाश मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिम्स बिलासपुर भेजा गया था, लेकिन अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है. घटना के हालात के आधार पर हत्या की आशंका जताई गई है. हालांकि, पीएम रिपोर्ट से ही युवक की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.

 



दरअसल, बिरकोनी गांव की सड़क किनारे के खेत में 23 जनवरी को ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखी थी, जिसके बाद नैला उपथाना की पुलिस को सूचना दी गई थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक युवक की पहचान प्रदीप चौबे के रूप में हुई थी. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल भेजा गया था. यहां से जली हुई लाश को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर सिम्स भेजा गया है, लेकिन अब तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

नैला उपथाना की टीआई रीना कुजूर ने बताया कि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है. 30 जनवरी सोमवार तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की संभावना है और इसके बाद खुलासा होगा कि युवक की मौत कैसे हुई है ?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!