Janjgir Murder Arrest : पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, ऐसे हुआ खुलासा, तब सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी पति, जांजगीर पुलिस की कार्रवाई, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति मनीष राव को जांजगीर के न्यू चंदनिया पारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी पति ने पत्नी की हत्या की घटना को 15 मई 2022 को अंजाम दिया था. बिसरा रिपोर्ट से मौत का खुलासा हुआ है.



दरअसल, 15 मई 2022 को सुमित्रा राव की लाश संदिग्ध हालात में थी. इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया था. पोस्टमार्टम के उपरांत बिसरा परीक्षण के लिए FSL बिलासपुर भेजा गया था, जहां डॉक्टर ने सुमित्रा राव के गले में आई चोट की वजह से मौत होना बताया. इसके बाद पुलिस ने परिजन और गवाहों के बयान किया तो पति से हमेशा विवाद होने और घटना के दौरान भी विवाद होने के साथ सुमित्रा को चोट लगने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  Sakti Congress News : कांग्रेस ने जिले में 2 प्रवक्ता और 2 मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, देखिए किन-किन नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी...

इसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान पति को दोषी पाया और आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति मनीष राव को गिरफ्तार कर जेल भेज भेज दिया है. आरोपी पति बिलासपुर के जवाहर भाठा का रहने वाला है जो फिलहाल, जांजगीर के न्यू चंदनिया पारा में रहता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!