JanjgirChampa Son Murder : पिता की हैवानियत, 5 साल के बेटे की हत्या की, गिरफ्तारी के बाद पहुंचा जेल, आरोपी पिता ने इस तरह बेरहमी से मार डाला… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में कलयुगी पिता हैवान बन गया और 5 साल के बेटे को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला. इससे पहले, उसने परिजन और पुलिस के सामने नहर में गिरने से मौत होने की कहानी गढ़ी थी. हालांकि, उसके पुराने रवैये और विवाद की वजह से पिता की बात पर किसी को भरोसा नहीं हुआ और पुलिस की पूछताछ में हत्या का खुलासा हो गया. उसने अपने 5 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया. इस तरह आरोपी पिता रेशमलाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, भैंसो गांव के रेशमलाल यादव की 2018 में शादी भिलौनी गांव में हुई थी और पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. इस बात से पत्नी मायके चल दी थी. रेशम लाल यादव द्वारा पारिवारिक विवाद के बाद अक्सर बेटे को मारने और खुद मरने की बात करता था. आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम उठा ही लिया.

पिछले कई दिनों से रेशमलाल यादव भी भिलौनी गांव में था. कल शाम को वह अपने बेटे के साथ भैंसो गांव आया और देर रात को वह भिलौनी जाने के लिए निकला. बेटा भी उसके साथ था. इस दौरान उसने 5 साल के बेटे को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला. यहां से वह शव लेकर भिलौनी पहुंचा और परिवार वालों को नहर में गिरने की जानकारी दी, लेकिन उसकी बातों को किसी को भरोसा नहीं हुआ, क्योंकि दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं था. इसके बाद परिजन ने पामगढ़ पुलिस को सूचना दी और पूछताछ में आरोपी पिता रेशम लाल यादव ने हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया.

error: Content is protected !!