Janjgir News : 5 आंगनवाड़ी केंद्रों में सहायिका नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर चांपा. एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ 02 के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए धाराशिव, सिवनी, सरखों , करमंदी, पचेड़ा में स्थान रिक्त होने के कारण आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए अभ्यर्थी महिला को 08 वीं उत्तीर्ण एवं 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के उम्र निर्धारित किया गया है। आवेदन 02 जनवरी से 23 जनवरी, 2023 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर में आवेदन सीधे जमा किया जा सकता हैं। तक निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...
error: Content is protected !!