Sakti Arrest : घर में घुसकर महिला से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, सक्ती के स्टेशन पारा का मामला

सक्ती. सक्ती के स्टेशन पारा में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है. मामले में सक्ती पुलिस ने दर्रा गांव के 2 आरोपी शैलेन्द्र ठाकुर उर्फ चंदू और राजकुमार चौहान को गिरफ्तार किया है. साथ ही, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



गौरतलब है कि सक्ती के स्टेशन पारा की रहने वाली उपाशीन बाई यादव ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि दर्रा गांव के शैलेन्द्र ठाकुर उर्फ चंदू एवं राजकुमार चौहान उसके घर अंदर घुसे थे और लक्ष्मीन यादव को क्यों छोड़ दिए हो कहकर, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उपाशीन बाई से मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

मामले में पुलिस ने आरोपी के आईपीसी की धारा 452, 294, 506, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया था और आरोपी शैलेन्द्र ठाकुर उर्फ चन्दू एवं राजकुमार चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!