Janjgir News : केन्द्रीय विद्यालय में ग्रैंड पैरेंट दिवस मनाया गया, उत्साहित नजर आए ग्रैंड पैरेंट, हुए अनेक आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के केन्द्रीय विद्यालय में ग्रैंड पैरेंट दिवस मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों के ग्रैंड पैरेंट शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत केवीएस के प्राचार्य विश्राम केरकेट्टा, प्रधान पाठक बीएल कुम्भकार एवं दादा-दादी, नाना-नानी के द्वारा सरस्वती माता की पूजा-अर्चना कर किया.यहां बच्चों के द्वारा स्वागत गीत, नृत्य, कविता, लघु नाटक एवं छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य किया गया. कार्यक्रम में आये हुये दादा-दादी, नाना-नानी के लिए खेलों का आयोजन किया गया था. सभी ने खेलो का भरपूर आनंद लिया. अंत में दादा-दादी, नाना-नानी सभी ने आशीर्वाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

यहां प्रधान पाठक बीएल कुम्भकार ने कहा कि आज के समय मे धीरे-धीरे नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है, ये नैतिक मूल्यों को बच्चों को दादा-दादी, नाना-नानी अच्छी तरह से सीखा सकते हैं. स्कूल आने से पहले कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसे विद्यालय में नहीं सिखाया जा सकता. उसको ये दादा-दादी, नाना-नानी के माध्यम से बच्चों को आसानी से सिखाया जा सकता है. यही हमारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य था.अभी देखा जा रहा वर्तमान में कोई भी माता-पिता हो, जो अपने बच्चों को इतने मेहनत से पाल-पोसकर कर बड़े करते हैं, जब वही बच्चे बड़े हो जाते हैं, अपने माता-पिता को भूलना प्रारंभ कर देते हैं, जो कि नहीं होना चाहिए तो हमारा उद्देश्य यही है, हम अपने दादा-दादी, नाना-नानी अपने पारिवारिक मूल्यों से जोड़ सके. इस मौके पर ग्रैंड पैरेंट ने भी अपनी बातें रखी और अनुभव साझा किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इस मौके केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य विश्राम केरकेट्टा समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ भी मौजूद थे.

error: Content is protected !!