JanjgirChampa Action : पामगढ़ में 2 और खरौद में 1 अवैध पैथोलेब को किया गया सील, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ और खरौद में राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक व पैथोलेब में दबिश दी और तीन पैथोलेब को सील किया है. कार्रवाई के दौरान झोलाझाप डॉक्टर मौके से नदारद हो गए. इस दौरान बीएमएस डॉक्टर के द्वारा एलोपैथिक दवा लिखने को लेकर अफसरों ने फटकार लगाई है.



पामगढ़ SDM के निर्देश पर तहसीलदार अश्वनी चन्द्रा और BMO डॉ. सौरभ यादव की टीम ने क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध क्लीनिक व पैथोलेब पर कार्रवाई करते हुए पामगढ़ के 2 और खरौद के 1 पैथोलेब में दबिश दी. ये तीनों अवैध रूप से संचालित हो रहे थे. इन तीनों पैथोलेब पर कार्रवाई करते हुए अफसरों ने तीनों को सील कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

खरौद में संचालित डॉ. अमित केशरवानी की आयुर्वेदिक क्लीनिक में भी जांच की गई. उनके लेटर पेड में बकायदा ड्रेसिंग और मरीज भर्ती करने की सुविधा उपलब्ध होने का उल्लेख भी है, जबकि वे बीएएमएस डिग्री धारी हैं और उन्हें एलोपैथिक दवाइयां नहीं लिखने की चेतावनी अफसरों ने दी है. इस कार्रवाई से क्षेत्र के झोलाझाप डॉक्टरों में हड़कंप है. तहसीलदार अश्वनी चन्द्रा ने बताया कि यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : सफेद चंदन के पौधों में आग लगी, किसान को हुआ बड़ा नुकसान...

error: Content is protected !!