JanjgirChampa Big News : सुअर मारने के लिए लगाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, पुलिस ने जुर्म दर्ज किया, SP ने विशेष टीम का गठन किया

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के छाता जंगल में सुअर मारने के लिए लगाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई. मृतक ग्रामीण का नाम अनिल लहरे है, जो खिसोरा गांव का रहने वाला था. मामले में बलौदा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और आरोपियों को पकड़ने SP ने विशेष टीम का गठन किया है. पुलिस द्वारा जांच की जाएगी, किन लोगों ने छाता जंगल मे करंट बिछाया था.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

दरअसल, खिसोरा गांव का अनिल लहरे, छाता जंगल गया था और बाद में उसकी लाश जंगल में मिली. वह करंट की चपेट में आ गया था. जंगली सुअर को मारने के लिए करंट बिछाया गया था और उसकी चपेट में ग्रामीण अनिल लहरे आ गया. इस तरह करंट से ग्रामीण की मौत हो गई. सूचना के बाद बलौदा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. पुलिस द्वारा मुखबिर के माध्यम से जंगल में करंट लगाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!