Akaltara Arrest : 5 किलो से ज्यादा गांजा की तस्करी करते मुख्य आरोपी और नाबालिग लड़का गिरफ्तार, ओड़िसा से गांजा लाकर जांजगीर में खपाने की फिराक में थे आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 5 किलो से ज्यादा गांजा की तस्करी करते मुख्य आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी और एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी को जेल भेजा गया है, वहीं नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है, उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड हैं. आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी, सारागांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरा के रेलवे स्टेशन में दो युवक गांजा रखे हुए हैं. पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मौके पर दबिश दी और आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी और नाबालिग लड़के के कब्जे से 5 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया, फिर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जब्त गांजा की कीमत 2 लाख 58 हजार रुपये है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!