JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब और देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले 2 आरोपी को बिर्रा पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने महुआ शराब और देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सीताराम सागर, अवैध रूप से महुआ शराब रखा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सीताराम सागर के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

इसी प्रकार बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुरेश दास मानिकपुरी, अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री के लिए रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सुरेशदास मानिकपुरी के कब्जे से 32 पाव देशी शराब एवं मोटर सायकल बरामद किया है.

पुलिस ने आरोपी सीताराम सागर और सुरेश दास मानिकपुरी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक...

error: Content is protected !!