Sakti Muurder Arrest : प्राणघातक हमले के बाद शख्स की मौत, हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने प्राणघातक हमला कर हत्या करने वाले 5 आरोपी को लहंगा गांव से गिरफ्तार किया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं.

 



मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि छेरछेरा त्योहार के दिन महिला के पड़ोस में रहने वाले खोलबहरा कुर्रे और अजय कुर्रे, नशे की हालत में पहुंचे और महिला के पति सनी सतनामी से गाली-गलौज करने लगे. इतने में दोनों के अन्य साथी भी पहुंच गए और महिला के पति सनी सतनामी पर डंडा, लोहे की रॉस से तबड़गोड़ हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

घटना के बाद सनी सतनामी को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने लहंगा गांव के रहने वाले 5 आरोपी खोलबहरा उर्फ करिया, अजय कुर्रे, बुटू उर्फ रूपनारायण खूंटे, मुंकु उर्फ गुरुवार कुर्रे, मुन्ना कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!