JanjgirChampa Arrest : दहेज हत्या का मामला, आरोपी पति, ससुर और नाबालिग ननंद गिरफ्तार, जहर सेवन से हुई थी नवविवाहिता की मौत, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति रितेश कुर्रे, ससुर रामकिशुन कुर्रे और नाबालिग ननंद को ठड़गाबहरा गांव से गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति, ससुर को जेल भेज दिया हैं, वहीं आरोपी नाबालिग ननंद को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि 26 दिसंबर 2020 को नवविवाहिता शिवानी कुर्रे ने जहर का सेवन कर लिया था और बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. घटना के बाद मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही थी. इसी दौरान दहेज प्रताड़ना से घटना होना पाया गया. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति रितेश कुर्रे, ससुर रामकिशुन कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं आरोपी नाबालिग ननद को गिरफ्तार कर बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!