Janjgir BJP Dharna : धर्मांतरण और धर्मांतरण का विरोध करने वाले लोगों पर राज्य सरकार द्वारा रासुका लगाने के मामले को लेकर भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया, नेता प्रतिपक्ष समेत कई नेता रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में धर्मांतरण और धर्मांतरण का विरोध करने वाले लोगों पर राज्य सरकार द्वारा रासुका लगाने के मामले को लेकर भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार की नीति को गलत बताते हुए जमकर विरोध किया. धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, संभागीय प्रभारी किरण देव और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता, जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल मौजूद थे.

 



इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार, रासुका कानून को लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है और प्रजातंत्र का गला घोंटने की कोशिश की जा रही है. छग, शांति का टापू है. राज्य सरकार, रासुका कानून का गलत उपयोग करना चाहती है. छग की सरकार ने रासुका कानून को लोगों में भय पैदा करने और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराने के लिए लागू की है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

भाजपा के संभागीय प्रभारी किरण देव ने कहा कि छग सरकार ने काला कानून का जमकर विरोध किया जाएगा. इसी के तहत धरना दिया गया है. छग की सरकार, लोगों में भय का वातावरण बना रही है और जनता के हित में कुछ नहीं कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस मौके पर पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, किसान नेता राजशेखर सिंह, मंगतूराम शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

error: Content is protected !!