JanjgirChampa : बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आरक्षण को लेकर मंत्री लखमा का बड़ा बयान, क्या कहा, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के कुरमा गांव में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा पहुंचे और जैतखम्भ में पूजा-अर्चना की. छोटे से गांव कुरमा में मंत्री के पहुंचने पर ग्रामीण बेहद खुश नजर आए.

 



यहां मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के बताए रास्ते पर चलना है, वे संत थे. बाबा ने आज बुलाया तो काफी दूर से वे कुरमा गांव पहुंचे हैं. बाबा गुरु घासीदास एक समाज के संत नहीं थे, बल्कि सभी समाज के लिए वे आदर्श हैं और उनके आदर्शों पर हमें चलना है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

मंत्री कवासी लखमा ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ आज सभी क्षेत्र में आगे है और वे जहां भी जाते हैं, भाजपा के 15 साल और कांग्रेस के 4 साल की तुलना जरूर करते हैं. अब छग की कांग्रेस सरकार की योजना और कार्य की केंद्र सरकार भी तारीफ कर रही है.

आरक्षण के मामले में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि आरक्षण चुनावी मुद्दा नहीं होगा और आगामी विस चुनाव में भाजपा की शून्य सीट रहेगी. सभी वर्ग को पता है कि आरक्षण को कौन अटका रहा है, छग में आरक्षण को RSS और भाजपा के द्वारा अटकाया जा रहा है और राज्यपाल, उन्हीं के कहे अनुसार कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!