JanjgirChampa Big News : नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल के बेटे पलास चन्देल की तलाश में घर पहुंची पुलिस, घर पर नहीं मिला पलास चन्देल, SDOP के नेतृत्व में पहुंची थी पुलिस टीम, डेढ़ घण्टे तक घर पर रही पुलिस की टीम, SP ने SDOP के नेतृत्व में गठित की है जांच टीम

जांजगीर-चाम्पा. नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल के बेटे पलास चन्देल के खिलाफ आदिवासी शिक्षिका से दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ है, जिसके बाद जांजगीर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. रविवार की रात पलास चन्देल की तलाश में एसडीओपी चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में पुलिस टीम घर पहुंची और डेढ़ घण्टे तक टीम घर में रही, लेकिन पलास चन्देल नहीं मिला. एसपी विजय अग्रवाल का कहना है कि पुलिस टीम, अलग-अलग बिंन्दु पर जांच कर रही है और SDOP के नेतृत्व में तलाश के पुलिस टीम घर गई थी.

 



पलास चन्देल मामले को तारीख दर तारीख जानिए –
– शिक्षिका ने 19 जनवरी को रायपुर के महिला थाने में शून्य में एफआईआर दर्ज कराई थी. उसने बताया था कि 2018 में फेसबुक से दोस्ती हुई, फिर पलास चंदेल ने मोबाइल नम्बर लेकर बातचीत शुरू की और शादी की बात कहते सम्बंध बनाया. जब वह गर्भवती हो गई तो जबरन टेबलेट खिलाकर गर्भपात करा दिया. बाद में, ऊंची पहुंच होने की धमकी दी थी.
– 20 जनवरी को जांजगीर के सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर नम्बरी दर्ज हुई, फिर एसपी विजय अग्रवाल ने SDOP चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में टीम गठित की, टीम में महिला टीआई भी शामिल, साथ ही, FSL और साइबर एक्सपर्ट की टीम को शामिल किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

– 21 जनवरी को कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया और नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल का पुतला दहन किया. यहां कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफे और बेटे को सरेंडर कराने की मांग की.
– 21 जनवरी को ही SDOP चंद्रशेखर परमा की टीम ने पीड़िता शिक्षिका से पूछताछ की और बयान दर्ज किया, साथ ही पीड़िता के द्वारा बताए गए घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए.
– आज 22 जनवरी की रात SDOP के नेतृत्व में पुलिस टीम पलास चन्देल के घर पहुंची और डेढ़ घण्टे तक टीम मौजूद रही, घर पर पलास चन्देल नहीं मिला.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!