JanjgirChampa Fraud Arrest : B.A.M.S और बी. फार्मा में एडमिशन दिलाने के नाम पर 25 लाख 20 हजार रुपए की ठगी करने वाला आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के सलखन गांव के रहने वाले व्यक्ति से B.A.M.S और बी. फार्मा में एडमिशन दिलाने के नाम पर 25 लाख 20 हजार की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी व्यक्ति चंद्रिका प्रसाद पटेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सलखन के रामेश्वर प्रसाद श्रीवास ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी को B.A.M.S में एवं गांव के शिवचरण कश्यप को बी. फार्मेसी में प्रवेश दिलाने के नाम पर आरोपी चंद्रिका प्रसाद पटेल द्वारा 17 जून 2019 से 12 मार्च 2021 के बीच 25 लाख 20 हजार रुपए की ठगी कर धोखाधड़ी की थी. इसकी रिपोर्ट शिवरीनारायण थाने में दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी चंद्रिका प्रसाद पटेल को बिलासपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!